सत्यम, वैष्णवी और अंकित के फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार कोर्ट कर्मचारी और उसके चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- पैदल मार्च के पहले पुलिस का एक्शन, जनसंघर्ष समिति के नेताओं सहित 40 लोग गिरफ्तार
करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 महूअर पुल पर यह हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे तीन पहिया लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में बाबू पद पर कार्यरत 28 वर्षीय अंकित राय और उनके 20 वर्षीय चचेरे भाई सत्यम राय के रूप में हुई है। दोनों खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में अंकित की 18 वर्षीय चचेरी बहन वैष्णवी राय गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पतला ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान वेष्णवी ने भी दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- उज्जैन में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, तीन घायल, एक मृतक की नहीं हो सकी पहचान
जानकारी के अनुसार तीनों रविवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बल्लमपुर जा रहे थे। वहां उनके रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम था। बताया जा रहा है इस हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की पहले मौत हुई। इस हादसे में चचेरी बहन घायल हुई तो उसे आनन-फानन में करैरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल वैष्णवी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में लोडिंग वाहन भी पलट गया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।