शिवपुरी में चांदी का मुकुट पहनते हुए भाजपा विधायक देवेंद्र जैन
शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर के पुनः आगमन से यह क्षेत्र एक बार फिर गूंजेगा। टाइगरों की दहाड़ अब दूर-दूर तक सुनाई देगी, जिससे इस उद्यान की पहचान न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक मंच पर भी बनेगी।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात शिवपुरी में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कह रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
ये भी पढ़ें-
ग्वालियर किले पर जैन प्रतिमाओं के अपमान का मामला, रील बनाने वाली महिला प्रीति ने मांगी माफी
विधायक देवेंद्र जैन ने पहनाया चांदी का मुकुट
एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंधिया को उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने सिंधिया को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया। इससे पहले, सिंधिया ने शिवपुरी में एक रोड शो भी किया, जहां आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।
ये भी पढ़ें-
अब रोज चलेगी ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली मंजूरी
अब पार्क टाइगर की दहाड़ से गूंजेगा
सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी से उनका केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक जुड़ाव भी है। उन्होंने बताया कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र और अंचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ है, और अब यहां सात टाइगर हैं। पहले जो पार्क बाघ विहीन हो गया था, वहां अब टाइगरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उद्यान शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त करेगा।