फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पति का गला रेता, युवती को पाने के लिए किया जानलेवा हमला

Mon, 23 Jan 2023 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में सिरफिरे आशिक ने एक युवक का गला ब्लेड से रेत दिया। युवक उस लड़की का पति है, जिसे सिरफिरा आशिक एकतरफा प्रेम करता था। घायल पति शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने एक युवक का गला ब्लेड से रेत दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सिरफिरे आशिक ने एक युवक का गला ब्लेड से रेत दिया। युवक उस लड़की का पति है, जिसे सिरफिरा आशिक एकतरफा प्रेम करता था। घायल पति शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहनिवास गांव में रहने वाले एक युवक की रिश्तेदारी खरई जालिम गांव में थी। अकसर वह अपनी रिश्तेदारी में जाता रहता था। इसी दौरान युवक को गांव की एक लड़की से मोहब्बत हो गई थी, लेकिन यह मोहब्बत एक तरफा ही रह गई। प्यार के इजहार से पहले ही लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। सिरफिरे आशिक को ये बात नागवार गुजरी।

पहले की दोस्ती, फिर किया हमला
आशिक ने प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसने शिवपुरी रह रहे प्रेमिका के पति से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया और दोस्ती कर ली। दोस्ती को करीब एक साल गुजर चुके थे, परंतु प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर तक पहुचने में कामयाब नहीं हुआ। तब उसने मौका देखकर प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार लोगों ने साथ दिया। 
विज्ञापन


घायल की जुबानी 
महिला के पति ने बताया कि अपनी जॉब से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान मुझे मेरा दोस्त मिल गया। उसने मुझे किसी जरूरी काम से चलने की बात कही थी। मेरा दोस्त मुझे रेलवे क्रॉसिंग पर लेकर पहुंचा जहां उसके 4 साथी इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वे मुझे लेकर रेलवे क्रॉसिंग के थोड़ी दूर लेकर पहुंचे। इस दौरान मेरे दोस्त ने मुझसे अपनी पत्नी से बात कराने की बात कही। जब मैंने मेरे दोस्त से पत्नी से बात की वजह जानना चाहिए तो उसने बोला तुझे बात करानी होगी। जब मैंने इस तरीके से बात कराने को मेरे दोस्त से मना किया तो उसके चार साथियों ने मेरे हाथ पैर पकड़ लिए और मेरे ही दोस्त ने मेरे गले पर ब्लेड से हमला बोल दिया। जैसे तैसे मैं छूटकर भागा और मेरे पास मफलर था जिसे मैंने अपने गले से बांध लिया और में घर पहुचा जहां से मुझे मेरे परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि युवक के गले पर ब्लेड से हमला किया है। आरोपी सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें