युवक से अमानवीयता के बाद वैश्य समाज ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी
बाद में हालात यह बने कि झगड़े को सुलझाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुप्ता सहित कई नेताओं और समाजसेवियों को एकत्रित होना पड़ा। सभी लोगों की पंचायत हुई और अंत में यह निर्णय लिया गया कि कुलदीप व छोटू का जूता व्यवसायी पुत्र अपने सिर पर रखकर माफी मांगेगा तो ही विवाद खत्म होगा। अंत में व्यवसायी पुत्र ने दोनों के जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी, तब उसे माफ किया गया।
जिला मुख्यालय पर रविवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की मौजूदगी में वैश्य समाज के लोगों की मीटिंग मध्य प्रदेश मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में हुई है, जिसमें वैश्य समाज के लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कराए जाएगा और आंदोलन किया जाएगा। रविवार को वैश्य समाज के लोग इस मामले में एकत्रित हुए और उन्होंने आक्रोश जताया। मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। वैश्य समाज के लोगों ने एक रैली निकाल कर एडिशनल एसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
रात में प्रेमिका के पति को मारा, सुबह शोक जताने घर भी पहुंचा; दरिंदगी ऐसी कि शरीर 25 जगह से काटा
सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने कहा मेरे सामने कुछ नहीं हुआ
इस पूरे मामले में व्यवसायी पुत्र का कहना है कि जो कुछ हुआ उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मैं खुश हूं कि किसी भी तरह विवाद शांत तो हो गया। पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा के अनुसार वह दिल्ली से लौट रहे थे, इसी दौरान यह विवाद देखा तो दोनों पक्षों में राजीनामा करवा कर वहां से आ गए थे, उनके सामने सिर पर जूता रखने वाली घटना घटित नहीं हुई। बैराड़ टीआइ ने रविशंकर कौशल ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इंकार किया है। कुलदीप के भाई छोटू रावत ने इसे घर का मामला बताते हुए कहा कि वीडियो किसी ने एडिटिंग करके डाला है।