फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: भगवान आदिनाथ और शांतिनाथ की मूर्तियां हुईं चोरी, दान पात्र में रखे हजारों रुपये भी ले गए चोर

Wed, 11 Jan 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भगवान आदिनाथ और शांतिनाथ की मूर्तियां चोरी हुई हैं। चोरों ने दान पात्र में रखे हजारों रुपये भी लेकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर में देहात थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौक स्थित छत्री जैन मंदिर पर चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। शहर के मुख्य इलाके में आने वाले इस मंदिर में चोरों ने दो मूर्ति चुरा ली है। इसके अलावा दान पत्र को तोड़कर पैसा भी निकाला है। चोर इस जैन मंदिर से मूर्तियों को चुराकर अपने साथ ले गए, जबकि यह क्षेत्र सबसे सुरक्षित माना जाता है। जैन समाज के लोगों की मानें तो साल 2008 में पंच कल्याणक में इन मूर्तियों की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन


शिवपुरी के दिगंबर जैन छत्री मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने ऑटो पार्ट्स वाली गली से होकर मंदिर के दरवाजे को छलांग कर छज्जे के सहारे मंदिर में प्रवेश किए। इसके बाद मंदिर की शटर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी भगवान आदिनाथ और भगवान शांतिनाथ की मूर्तियों को चुरा लिया। चोर मंदिर के सावरकर पार्क की ओर निकलने वाले दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए।

दान पात्र में रखे हजारों रुपये भी अपने साथ ले गए चोर...
चोर ने मंदिर के दान पात्र के ताले को तोड़कर अपने साथ दान पात्र में रखे हजारों रुपये भी अपने साथ ले गए। मंदिर में चोर काफी देर तक रुके और बेखौफ घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में मुंह पर कपड़ा बांधे दो चोर मंदिर के भीतर दिखाई दिए हैं। चोरों ने बेख़ौफ़ तरीक़े से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि मंदिर में रह रहे माली को इस बात की भनक तक नहीं लगी। खास बात यह है कि गुरुद्वारा चौक का यह क्षेत्र सबसे सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी...
गुरुद्वारा चौराहा पुलिस के सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इस चौराहे पर ज्यादातर पुलिस की तैनाती रहती है। साथ ही इस क्षेत्र में रात के समय दो थानों की पुलिस भी गश्ती करती है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की चैलेंजिंग वारदात को अंजाम दे दिया। चोर जैन मंदिर से अष्ट धातु से बनी दो मूर्तियों को चुरा कर ले गए।

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने...
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि उपरोक्त मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि सीसीटीवी में कुछ लोग दिख रहे हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इस जैन मंदिर से मूर्तियां चोरी गई है, इसके अलावा दान पत्र भी टूटा मिला है। मामला दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें