फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में कार पलटी, महाराष्ट्र की दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल, अयोध्या से उज्जैन आ रहे थे

Sun, 23 Mar 2025 03:24 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

कार चला रहे डॉ. अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। शिवपुरी में उनकी कार पलट गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के फोरलेन हाईवे पर लुकवासा के पास एक अर्टिगा कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। कार सवाल महिला डॉक्टरों की टीम महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा पर निकली थी। अयोध्या दर्शन के बाद सभी उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जिले के लुकवासा चौकी के अंतर्गत शिवपुरी-गुना फोरलेन हाईवे पर उनकी कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे उतर गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़े: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

कार चला रहे डॉ. अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर कवासा बायपास पर उनकी कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा में दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

पुलिस के अनुसार हादसे में डॉ. तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. नीलम पंडित (55) पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं, डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई, महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी, महाराष्ट्र और डॉ. सीमा जोशी (59) घायल हुए हैं। पुलिस केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ये वीडिया भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें