फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: माधव नेशनल पार्क के तीन टाइगरों का अच्छा नामकरण कीजिए...और जीतिए पुरस्कार

Mon, 29 Jul 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

माधव नेशनल पार्क के तीन टाइगरों का अच्छा नामकरण करने पर पुरस्कार जीत सकते हैं। बता दें कि कोई भी व्यक्ति इन तीन टाइगरों के अच्छे नाम प्रस्तावित कर सकता है। माधव राष्ट्रीय उद्यान के टाइगरों के लिए नामकरण मुहिम शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
माधव नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में करीब एक साल पहले लाए गए तीन टाइगरों के नामकरण को लेकर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने योजना बनाई है। इस योजना में तीन टाइगरों के अच्छे नाम बताने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को 15 अगस्त पर सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


माधव नेशनल पार्क की उप संचालक प्रतिभा अहिरवार ने इंटरनेशनल टाइगर-डे के मौके पर बताया कि माधव नेशनल पार्क में एक साल पहले टाइगर पुर्नस्थापना का कार्य हो चुका है, जिसमें तीन टाइगर विभिन्न स्थानों से लाए गए हैं। इन तीन टाइगरों ने अपने आपको यहां के वातावरण में ढाल लिया है।

उन्होंने बताया कि इसका प्रथम चरण पूरा हो चुका है। अब इन तीन टाइगरों को उचित नाम दिया जाना है। इन तीन टाइगरों के उचित नाम देने वालों के लिए नामांकरण की पहल शुरू की गई है। इसमें तीनों टाइगरों के लिए लोगों से नाम आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए सात दिन तक अभियान चलेगा। चयनित तीन नाम को बताने वाले लोगों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उप संचालक प्रतिभा ने बताया कि माधव नेशनल पार्क में टाइगर पुर्नस्थापना का एक साल पूरा हो गया है, जिसमें दो मादा और एक नर टाइगर विचरण कर रहे हैं। पहले चरण पूरा हो जाने के बाद अब दूसरे चरण पर फोकस है, जिसमें इन टाइगरों के वंश वृद्धि पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें