फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Crime: इंसानियत शर्मसार, 16 साल के किशोर ने पांच वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म, शरीर तक नोंच डाला

Sun, 23 Feb 2025 06:37 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है। 16 साल उसकी उम्र है। उसने शराब के नशे में बच्ची को पहले अगवा किया फिर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के दिनारा थानांतर्गत एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिय। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी का पकड़ा है।
विज्ञापन


लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली बच्ची
ग्राम आवास निवासी बच्ची शनिवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो स्वजन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्ची पड़ोस में खाली पड़े मकान में लहूलुहान अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। प्रथमदृष्टया ही यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ हैवानियत की गई है। हालत गंभीर नोचा और दांतों से काटा है। इस कारण उसका चेहरा भी सूज गया है। शरीर पर चोटों के निशान हैं।

शराब के नशे में वारदात 
पुलिस का कहना है कि 16 वर्षीय आरोपी की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर शुक्रवार को एक युवक की बरात में शामिल होने आया था। सुबह जब बरात लौटकर आई तो उसने शराब पी। लोग बरात के लौटने पर डांस कर रहे थे। गांव के बच्चे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी बच्ची को वहां से उठाकर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें