फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पडेनिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 06:03 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

ग्राम पडेनिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमले में एक कर्मचारी घायल हुआ। आरोप है कि बिना सूचना के घर में घुसने पर विवाद हुआ। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने बिजली चोरी का आरोप लगाया। तीन लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच जारी है और निष्पक्ष जांच की मांग हो रही है। 
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पडेनिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमले का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब बिजली विभाग की टीम नरेंद्र सिंह परिहार के घर पर बिजली संबंधी कार्य करने पहुंची थी।
विज्ञापन


बिजली विभाग की टीम के अनुसार, स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना में अजय मिश्रा, मंजू मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

अजय मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के घर में घुस आए, जिससे घर की बच्चियां डर गईं। शोर मचाने पर कर्मचारी वहां से भागने लगे और इसी दौरान खेत में गिरकर घायल हो गए। दूसरी ओर, उदयभान पटेल ने दावा किया कि बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी कर रही थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


इस मामले में उदयभान पटेल की शिकायत पर थाना कोतवाली में अजय मिश्रा, मंजू मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खलबली मच गई है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

 

बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें