फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: रिहायशी इलाके में निकला मगरमच्छ, युवकों ने पकड़ा, स्कूटी पर बिठाया और फिर तालाब में छोड़ा

Tue, 15 Apr 2025 06:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

स्थानीय युवकों ने लकड़ी और रस्सियों की मदद से मगरमच्छ पकड़ लिया। इसके बाद स्कूटी पर बैठाकर इलाके में घूमते रहे, फिर तालाब में ले जाकर उसे छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी अब मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह स्कूटी पर मगरमच्छ को ले गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर में मगरमच्छों के निकलने का क्रम लगातार जारी है। शहर के काली माता मंदिर के पास स्थित तालाब से एक मगरमच्छ ताल बस्ती में घुस आया। इलाके की महिलाओं ने मगरमच्छ को देखा तो वे घबरा गईं, लेकिन युवाओं ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वे मगरमच्छ को स्कूटी पर लादकर नजदीकी तालाब पर ले गए और उसमें छोड़ दिया। घटना रविवार की बताई जा रही है, जिसका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्कूटी पर बैठाकर इलाके में घूमते रहे युवा
स्थानीय युवकों ने लकड़ी और रस्सियों की मदद से मगरमच्छ पकड़ लिया। इसके बाद स्कूटी पर बैठाकर इलाके में घूमते रहे, फिर तालाब में ले जाकर उसे छोड़ दिया। बताया जाता है कि यहां काली माता मंदिर के पास तालाब है, यहीं से मगरमच्छ आया था। उसे देखकर वहां दहशत फैल गई थी। लेकिन, युवकों ने वन विभाग को सूचना दिए बिना खुद उसे पकड़ लिया।  

ये भी पढ़ें: मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी
विज्ञापन


सड़क पर घूमता नजर आया मगरमच्छ
लोगों ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े आठ बजे मगरमच्छ हमारी कॉलोनी की सड़क पर घूमता नजर आया था। लोगों ने जैसे ही उसे देखा, तुरंत अपने संसाधनों से उसे पकड़ लिया। वहीं, अब वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं।

हमें जानकारी नहीं मिली, रेस्क्यू टीम सक्रिय  
वन विभाग के रेंजर गोपाल जाटव ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी विभाग को नहीं दी गई, जबकि विभाग के पास 24 घंटे सक्रिय रेस्क्यू टीम मौजूद है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक वन्य जीव को पकड़ना आम लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। साथ ही युवकों की यह हरकत वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का भी उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद

पूर्व में भी शहर के कई स्थानों पर निकल चुके हैं मगरमच्छ
शिवपुरी शहर में पूर्व में भी कई स्थानों पर मगरमच्छ निकल चुके हैं। ये मगरमच्छ माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित सांख्य सागर झील से नालों के सहारे शहर में आ जाते हैं। यह नाले सांख्य सागर से जुड़े हुए हैं। नालों से होते हुए ये मगरमच्छ शहर में प्रवेश कर जाते हैं। शहर के गंदे पानी के नाले करबला होते हुए सांख्य सागर झील तक पहुंचते हैं, जो माधव नेशनल पार्क का हिस्सा है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें