फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: एक साथ तीन की निर्मम हत्या, बुजुर्ग दंपती और पड़ोस की महिला को मारकर नकदी और गहने ले गए बदमाश

Mon, 30 Dec 2024 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव में बुजुर्ग दंपती और पड़ोसी महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति सीताराम लोधी का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी मुन्नी बाई के सिर पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव में बीती रात बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग पति-पत्नी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी। पति का शव फंदे पर लटका मिला तो वहीं पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। पड़ोसी महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सीताराम लोधी पत्नी मुन्नी बाई की लाश घर में पड़ी मिली। दंपती के नाती ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। वहीं पड़ोस में रहने वाली सूरज बाई (65) की लाश भी उसके घर में पाई गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अब तक हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पूछताछ में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बेहद सरल था। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी से दुश्मनी या विवाद जैसी बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें