फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Crime News: टॉफी खिलाने के बहाने छह साल की मासूम भतीजी से दुष्कर्म, जुर्म छुपाने के लिए कर दी हत्या

Sun, 16 Jan 2022 03:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया में छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। घिनौनी हरकत करने वाली मासूम का चाचा ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
Shivpuri: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया में छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। घिनौनी हरकत करने वाली मासूम का चाचा ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार रात 8 बजे के आसपास पुलिस को जानकारी मिली इमलिया गांव में बच्ची की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पता चला कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा है। ये भी पता चला है कि बच्ची को टॉफी खिलाने का प्रलोभन देकर साथ ले गया था।

बताया जा रहा है कि मृतक ने मासूम का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची 14 जनवरी से गायब थी और 15 जनवरी की देर शाम उसकी लाश चाचा उत्तम आदिवासी (35) के घर में मिली है। आरोपी चाचा उत्तम सिंह ने बच्ची की हत्या कर लाश बिन्डा (गांव में गेहूं रखने के लिए बनाई जाने वाली जगह) में छिपा कर रख दी थी। माना जा रहा है कि बच्ची की हत्या 14 जनवरी को ही कर दी गई थी और तभी से वह लाश को छिपा कर बैठा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें