फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 12वीं के रिजल्ट ने उजाड़ दिया परिवार, छात्र की आत्महत्या के सदमे में दादी की भी मौत

Sat, 16 May 2026 10:24 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के छोटे लुहारपुरा में सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के बाद एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर दो मौतों से मातम पसर गया। दो विषयों में पूरक आने से परेशान 18 वर्षीय छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित छोटे लुहारपुरा में एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में दो विषयों में पूरक आने से परेशान 18 वर्षीय छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पोते की मौत का सदमा उसकी 75 वर्षीय दादी कमला सिसौदिया बर्दाश्त नहीं कर सकीं और हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया।
विज्ञापन


12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार आर्यभान सिंह सिसौदिया ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उसके दो विषयों में पूरक आ गई थी। रिजल्ट आने के बाद वह काफी तनाव में था। इसी बीच उसने अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक फैल गया।

पोते की मौत का सदमा दादी नहीं सह सकीं

परिजनों के अनुसार आर्यभान की मौत का सबसे ज्यादा असर उसकी दादी कमला सिसौदिया पर पड़ा। जैसे ही उन्हें पोते की मौत की जानकारी मिली, वह गहरे सदमे में चली गईं। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। कमला सिसौदिया प्रदीप सिंह, मनोज सिंह सिसौदिया उर्फ बंटी और धर्मेंद्र सिंह की मां थीं।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bhojshala Case Live: हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार; मुस्लिम पक्ष जा सकता है सुप्रीम कोर्ट; धार में जश्न

विज्ञापन

24 घंटे में दो मौतों से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर बेटे और मां की मौत से परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे लुहारपुरा इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
आर्यभान का अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया था, जबकि बाद में उसकी दादी का अंतिम संस्कार भी किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें