फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जमीन के सौदे की आड़ में ब्लैकमेलिंग, प्रॉपर्टी डीलर को खेत पर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया, दो लाख मांगे

Fri, 09 May 2025 07:18 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के करैरा में प्रॉपर्टी डीलर को जमीन दिखाने के बहाने खेत में बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख की मांग की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला समेत तीन फरार हैं। प्रकरण में बीएनएस की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को खेत पर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और दो लाख रुपए मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया है कि जमीन दिखाने की आड़ में दतिया के एक प्रॉपर्टी डीलर को खेत पर बुलाकर उसे धमकाया, उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उससे दो लाख रुपए की मांग की गई थी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते एक झुंड के रूप में शिवपुरी की सीमा तक पहुंचे

खेत में अश्लील वीडियो बना ली, मांगे दो लाख रुपए
पुलिस ने बताया है कि पुरुषोत्तम पटैरिया (निवासी झांसी) उम्र 59 वर्ष ने बताया कि 7 मई को शाम करीब 5 बजे आरोपी दयावती लोधी ने जमीन का सौदा कराने के बहाने उसे टीला तिराहा बुलाया। वहां से अनिल शर्मा के साथ मिलकर उसे टीला गांव के एक खेत में ले जाया गया, जहां पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। पुलिस को की गई शिकायत में पुरुषोत्तम ने बताया कि खेत में पहुंचते ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई और एक महिला के साथ उसकी जबरन अश्लील फोटो व वीडियो बना ली गई। इसके बाद सभी आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री के शुभारंभ से पहले ही उखड़ने लगी डामर की सड़क, जांच की मांग उठी; जानें

तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, महिला फरार
करैरा के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर तीन आरोपी अरविंद उर्फ बांबी पुत्र दमोदर प्रसाद शर्मा (52) निवासी ग्राम टीला, अनिल शर्मा पुत्र शीतल प्रसाद शर्मा (25) निवासी ग्राम करारखेडा पिछोर, राजू जोशी उर्फ राजकुमार पुत्र दिनेश जोशी (32) निवासी कामांक्षा मंदिर के पीछे करैरा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन आरोपी दयावती लोधी, देवेन्द्र लोधी एवं एक अन्य महिला आरोपिया की गिरफ्तारी शेष है। इनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें