फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: डॉ. आंबेडकर के सम्मान में संगोष्ठी, पूर्व विधायक दुर्गालाल ने कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप

Mon, 28 Apr 2025 10:37 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

भाजपा नेताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद किया और कांग्रेस पर उनके जीवनकाल और मृत्यु के बाद भी अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
संगोष्ठी में बोलते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन जीते जी बल्कि उनकी मृत्यु के उपरांत भी कांग्रेस ने उनका अपमान किया। बाबा साहब ने हर वर्ग के कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बाबा साहब के बताए गए सिद्धांतों पर चलकर उनके सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही है। बाबा साहब के बनाए संविधान की वजह से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर जनता के सेवक बन सके। यह बात पूर्व विधायक श्योपुर दुर्गालाल विजय ने भारतीय संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में स्थानीय नक्षत्र गार्डन में सोमवार को आयोजित संगोष्ठी के दौरान कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बाबा साहब को किया याद
एससी मोर्चा के प्रेदश महामंत्री  मनीष राजोरिया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी को अमर बनाने के लिए कार्य किया है। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने देश के लिए हमेशा एक गुरु की भूमिका निभाई बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। बाबा साहब आजादी से पहले ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस का एक परिवार सत्ता को अपनी जागीर मानता है। वह परिवार देश के संविधान को भी नकार देता है, संविधान का गला घोटने का कार्य करता है और कानून से भी खुद को ऊपर मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध

कई भाजपा नेता रहे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब के विचारों एवं आदर्शों के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत-संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक द्वारा किया गया तथा आभार पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष वीर सिंह सगर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें