फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: शिवपुरी में नदी-तालाब के आसपास जाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर लगाया प्रतिबंध

Fri, 21 Jul 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में जलप्रपात, नदी, तालाबों के किनारे दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत नदी, तालाब, नहर, बांध, जलाशय, जलप्रपात आदि जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जनसामान्य का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में जलप्रपातों के आसपास आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बारिश को देखते हुए नदी, तालाब और जलप्रपात पर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बड़ी दुर्घटना ना हो इसको देखते हुए कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत नदी, तालाब, नहर, बांध, जलाशय, जलप्रपात आदि जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जनसामान्य का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व में शिवपुरी जिले में जलप्रपात, नदी, तालाबों के किनारे दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जिले के समस्त जलीय स्थलों पर पर्यटकों की उपस्थिति होने की दशा में किसी भी अप्रिय घटना घटित न हो। किसी भी प्रकार की जनहानि एवं अन्य विषम परिस्थिति से बचने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिला के समस्त जलीय स्थलों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत शिवपुरी जिलांतर्गत गत कुछ दिनों से निरंतर हो रही बारिश के कारण सामान्य से अधिक दर्ज होने से समस्त नदी, नहर, बांध, तालाब, जलाशय, जल प्रपात व अन्य जलभराव वाले स्थानों पर जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही वर्षा ऋतु होने से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है।

बीते वर्षो में कई स्थानों पर आ चुकी है बाढ़
शिवपुरी जिले में बीते कुछ वर्षों में कई स्थानों पर बाढ़ आ चुकी है इसलिए प्रशासन ने इन सब संभावनाओं को देखते हुए इस तरह के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। गत कुछ वर्षों में भी वर्षा ऋतु के दौरान अतिवर्षा के कारण जिले में बाढ़-आपदा की स्थिति निर्मित हो चुकी है। उक्त स्थिति में जलीय स्थलों पर पर्यटकों की उपस्थिति होने की दशा में जलीय स्थलों के आस-पास फिसलन (काई आदि) जमा होने से किसी भी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को देखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन


शिवपुरी में कई जलप्रपात और तालाब हैं, यहां जुटती है भीड़
शिवपुरी में कई जलप्रपात और तालाब ऐसे हैं यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक बारिश के दौरान घूमने के लिए आते हैं। इनमें शिवपुरी का प्रसिद्ध भदैया कुंड, सांख्यसागर झील, भूराखो, टुंडा बरखा खो आदि स्थान हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए संपूर्ण सीमाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त नदी, नहर, बांध, तालाब, जलाशय, जल प्रपात व अन्य जल भराव वाले स्थलों हेतु निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें