फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri Crime: गांव के बदमाशों ने दलित महिला सरपंच को जूते-चप्पलों से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri Crime: मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के एक गांव में बदमाशों ने दलित महिला सरपंच को जूते और चप्पलों से पीटा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सरपंच को जूते-चप्पलों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पहाड़ी में गांव के दबंगों ने दलित महिला सरपंच को सिर्फ इसलिए जूते-चप्पलों से पीटा, क्योंकि उसने दबंग के कहे अनुसार कागज पर साइन करने से मना कर दिया था। महिला सरपंच ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को रविवार को ग्राम पंचायत पहाड़ी की सरपंच गीता जाटव का बड़ा बेटा गोपाल जाटव किसी काम से खरई गया था। खरई में उसे धर्मवीर मिल गया, धर्मवीर ने उसे कहा कि मेरे कागज पर सरपंच के साइन करवा दे। गोपाल ने जब धर्मवीर से पूछा कि किस कागज पर साइन करवाना है तो उसने गोपाल से कहा कि मैं तो आदमी मारने जा रहा हूं, तुझे साइन करवाने पड़ेंगे। जब गोपाल ने साइन करवाने से मना कर दिया तो धर्मवीर ने उसके साथ मारपीट कर दी।

सरेराह जमीन पर पटक-पटककर जूते-चप्पलों से पीटा था...
गोपाल ने गांव जाकर जब मां गीता जाटव को सारा घटनाक्रम बताया तो गीता बाई, धर्मवीर यादव की शिकायत करने के लिए उसके घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे धर्मवीर यादव, रामवीर यादव और मुलायम यादव ने घेर लिया। तीनों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि तुझे सरपंची हमारे हिसाब से करनी होगी। जब गीता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो तीनों ने उसे सरेराह जमीन पर पटक-पटककर जूते-चप्पलों से पीटा था। गीता का कहना है कि धर्मवीर बीते सालभर से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है कि उसे सरपंची उसके कहे अनुसार ही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार...
पुलिस ने महिला सरपंच की शिकायत पर धर्मवीर यादव, रामवीर यादव व मुलायम यादव के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद फरार चल रहे दो सगे और एक चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें