फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: शिवपुरी में दो घंटे की झमाझम बारिश के बाद निचली बस्तियों में जलभराव, उफान पर नाले

Wed, 26 Jul 2023 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में बुधवार को दो घंटे की बारिश के बाद कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। इनमें गौतम विहार, श्री राम कॉलोनी, विष्णु मंदिर के पीछे, माधव विहार, रेलवे स्टेशन के पास, फिजिकल क्षेत्र, मनियर फतेहपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
शिवपुरी में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में बुधवार सुबह दो घंटे की झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। तेज बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए और तेज बहाव के बीच पानी निकलता हुआ देखा गया। इससे कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई, जिससे कई घरों में पानी भी भर गया।
विज्ञापन




ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब 
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दो घंटे की बारिश के बाद शहर की कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। इनमें गौतम विहार, श्री राम कॉलोनी, विष्णु मंदिर के पीछे, माधव विहार, रेलवे स्टेशन के पास, फिजिकल क्षेत्र, मनियर फतेहपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका इस जलभराव की समस्या पर ध्यान नहीं देती है। ड्रेनेज सिस्टम खराब है, इसे सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोग में पानी भर जाने के बाद समस्या को लेकर आक्रोश देखा गया।

शिवपुरी शहर में पिछले दो साल से बाढ़ आ रही है। कई निचली बस्तियों में दो साल से पानी भर रहा है। इसके बाद भी ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पानी निकासी के लिए जो नाले हैं उन पर कब्जे हो चुके हैं। इन कब्जों को हटाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण नालों से निकलने वाला पानी शहरी बस्तियों में घुस जाता है। इसके कारण रिहायशी इलाकों में घरों में पानी आ जाता है। लोगों को परेशानी होती है। दो साल से लगातार कष्ट झेल रहे लोगों का कहना है कि इस बारे में नगरपालिका के जिम्मेदार लोगों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें