फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से युवक बीमार, पीएचई विभाग ने नोटिस चस्पा कर की कर्तव्य की इतिश्री

Wed, 07 Jan 2026 10:44 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक युवक बीमार पड़ने के बाद की गई शिकायत पर पहुंचे पीएचई विभाग ने हैंडपंप पर ‘पानी पीने योग्य नहीं’ का नोटिस चस्पा कर  अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। अब पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत भटनावार के मठ गांव में हैंडपंप के दूषित पानी के कारण एक युवक के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम तो मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान करने की बजाय हैंडपंप पर 'पानी पीने योग्य नहीं है' का नोटिस चस्पा कर वापस लौट गई।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि नोटिस लगाए जाने के बावजूद ग्रामीण मजबूरी में उसी हैंडपंप का पानी छानकर पी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं है, इसलिए जोखिम जानते हुए भी उन्हें इसी पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार युवक रोहित पुरी गोस्वामी इसी हैंडपंप का पानी पीने से बीमार हुआ था। अब विभाग ने हैंडपंप पर नोटिस लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री तो कर ली है लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने चेतावनी तो दे दी, लेकिन सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gwalior News: पुरानी रंजिश के चलते 12वीं के छात्र को गोली मारी, स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं हमलावर

दुलारा पंचायत के सरपंच दिनेश धाकड़ ने पीएचई विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरी पंचायत में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों में पाइप बढ़ाने से पानी निकल सकता है लेकिन विभाग को दी गई कई लिखित शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम गुप्ता का कहना है कि दुलारा पंचायत और मठ गांव में विस्तृत जांच के लिए एसडीओ को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए व्यावहारिक विकल्प तलाश कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें