फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जिंदा मजदूरों को मृत बताकर निकाल लिए 93 लाख रुपये, दो पूर्व जनपद सीईओ सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 22 Jun 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में मजदूरों को मृत बताकर लाखों की सहायता राशि निकालने का मामला सामने आया है। 93 लाख से ज्यादा की राशि की धोखाधड़ी हुई है। अब दो पूर्व जनपद सीईओ सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी में 93 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मजदूरों को मृत बताकर लाखों की सहायता राशि निकालने का मामला सामने आया है। एक शिकायत सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो सका। जांच में पता चला है कि 93 लाख से ज्यादा की राशि की धोखाधड़ी हुई है। अब दो पूर्व जनपद सीईओ सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले में मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को अंत्येष्टि व अनुग्रह सहायता दी जाती है। इस योजना में श्रमिकों को मृत बताकर इनके नाम पर मिलने वाली राशि को दूसरे व्यक्तियों के खाते में डालकर निकाल लिया गया। इस योजना में शिवपुरी जनपद में 93.56 लाख रुपये का गबन सामने आया है। शिवपुरी जनपद पंचायत में हुए घोटाले की पर्ते एक शिकायत के बाद सामने आईं। शिकायत हुई तो जिला प्रशासन के अफसर जागे और जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में जांच कराई गई। जांच में आए निष्कर्षों के बाद अब कोतवाली पुलिस में शिवपुरी जनपद के वर्तमान सीईओ गिर्राज शर्मा ने कोतवाली में पोहरी जनपद सीईओ गगन बाजपेयी के अलावा राजीव मिश्रा (मुरार ग्वालियर में पदस्थ), शैलेंद्र परमार तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लिपिक वर्ग-3 साधना चौहान व लता दुबे (शाखा प्रभारी) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच रिपोर्ट में 26 हितग्राहियों के नाम पर केस बनाकर धांधली का मामला सामने आया है। शिवपुरी पुलिस एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अभी धारा 420, 120बी के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी जनपद पंचायत के वर्तमान सीईओ के पत्र के आधार पर यह मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें