प्रियदर्शिनी राजे पति ज्योतिरादित्य के लिए मांग रहीं वोट
- फोटो : अमर उजाला
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय चुनाव प्रचार जोर-जोर से शुरू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने भी अपने पति के लिए जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगे।
शिवपुरी जिले के खोड़ और पिछोर में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने मातृशक्ति सम्मेलन भाग लिया। इस दौरान इन मातृशक्ति सम्मेलन भाग लेते हुए प्रियदर्शिनी राजे ने महिलाओं से संवाद किया। यहां पर महिलाओं के बीच पहुंचकर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने बातचीत की और उनसे अपने पति को वोट देने की अपील की।
इस बातचीत के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि मैं 20 साल से महाराज को देखती हुई आ रही हूं। उन्हें गुना-शिवपुरी-अशोकनगर की जनता से बेहद प्रेम है। महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान वाले दिन घर से निकले और पूरे जोश के साथ मतदान करें ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकालकर मतदान करें। पुरुषों से ज्यादा मतदान करें और अपने महाराज के हाथों को मजबूत करें। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया खोड़ और पिछोर में मातृशक्ति सम्मेलन में भाग लिया।
विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाया
इन मातृशक्ति सम्मेलनों में भाग लेते हुए प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने अपने पति के द्वारा उनके संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाया। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि खोड़ व पिछोर में कहा कि पहले मुझे यहां तक आने में नौ घंटे लगते थे। पहले यहां पर रोड नहीं थी लेकिन अब अच्छी रोड बन गई है। इसके अलावा अब स्कूल भी और अस्पताल भी है। प्रियदर्शिनी राजे ने कहा कि महाराज ने क्षेत्र में दिल से विकास के काम किए हैं।