शिवपुरी में सपना चौधरी के डांस का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ऐबरन सिंह गुर्जर के प्रचार के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी भी आईं। मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शिवपुरी में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में एक आमसभा की। इसके अलावा मंच पर ठुमके भी लगाए। सपना चौधरी को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। जनता को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मंच पर जब सपना चौधरी डांस कर रही थी तो पुलिसकर्मी भी सपना चौधरी का का वीडियो बनाते हुए नजर आए।
बता दें कि शिवपुरी के प्राइवेट बस स्टैंड पर बसपा उम्मीदवार ऐबरन सिंह गुर्जर के समर्थन में यह सभा आयोजित की गई थी। इसमें मशहूर डांसर सपना चौधरी को बुलाया गया था। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को यहां मोर्चा संभालना पड़ा। शिवपुरी में सपना चौधरी को देखने के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पर जहां सभा स्थल था वहां पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी खाकी वर्दी में मंच के आसपास खड़े हो गए जिससे कोई अव्यवस्था ना हो। मंच पर पुलिसकर्मी सुरक्षा करते हुए देखे गए। वहीं मंच के सामने कुछ पुलिसकर्मी तो अपने मोबाइल से डांसर सपना चौधरी के वीडियो बनाते हुए नजर आए।