फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी थार मामला: भाजपा विधायक के बेटे पर FIR दर्ज, गाड़ी भी जब्त की; घायल बोले- कोई हालचाल जानने नहीं आया

Fri, 17 Apr 2026 08:38 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

करैरा में विधायक के बेटे की तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विधायक पुत्र की कारस्तानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के करैरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने बड़ा हादसा कर दिया। करैरा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर आरोप है कि जिम जाते समय लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्होंने बाइक सवार तीन मजदूरों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे विधायक लिखा हुआ था। हादसे के बाद दिनेश लोधी ने घायलों के साथ बहस की और उन्हें डराकर धमकी भी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maihar News: चलती बस में शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई करतूत, महिला की सूझबूझ से जेल पहुंचा आरोपी

हादसे के समय वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने जब कैमरा ऑन करके पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं है क्या? इस पर विधायक के बेटे ने कहा- जब मैं हॉर्न दे रहा हूं तो बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा काहे रहे थे। वहीं सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो विधायक के बेटे ने धमकाते हुए कहा कि वीडियो मत बनाओ बेटा और यह कहकर उसका कैमरा बंद करा दिया।



इधर हादसे के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने फेसबुक पर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की करने कहा। उन्होंने लिखा विधायक के लिए पुत्र या परिवार बड़ा नहीं होता। जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से तेज गति से आई काले रंग की थार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और पैदल चल रही दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की। घटना में संजय, आशीष और अंशुल को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में गंभीर चोटें लगीं। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एफआईआर में दिनेश लोधी का नाम भी जोड़ लिया गया
पुलिस ने पहले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत धारा 281 और 125 (ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया, लेकिन देर शाम जांच के बाद एफआईआर में दिनेश लोधी का नाम भी जोड़ लिया गया।
इस बीच, विधायक प्रीतम लोधी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घायलों को पूरा न्याय मिलेगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह भी चर्चा रही कि हादसे में शामिल थार वाहन प्रारंभ में थाने में जब्त नजर नहीं आया, हालांकि देर शाम पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें