फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: आधा सैकड़ा चाइना चाकुओं के साथ युवक गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच की दबिश से हुआ खुलासा

Fri, 17 Apr 2026 08:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पारस जैन को गिरफ्तार कर उसके कमरे से 50 चाइना चाकू बरामद किए। आरोपी इन्हें 200 रुपये में बेचने वाला था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को आधा सैकड़ा चाइना चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के किराए के कमरे से पुलिस ने 50 चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बीती रात मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने मदर टेरेसा नगर स्थित संगीता जैन के मकान में दबिश दी। यहां किराए से रह रहे पारस जैन (33 वर्ष), पिता मनोज जैन, मूल निवासी संग्रामपुर (दमोह) को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे में पलंग के नीचे रखे एक कैरी बैग से 50 नग चाइना चाकू बरामद हुए। पूछताछ में पारस जैन ने बताया कि वह इन चाकुओं को 200 रुपये प्रति नग के हिसाब से बेचने के लिए रखे हुए था।

विज्ञापन


पढ़ें; माखन मटकी भोजनालय में खाने निकली इल्ली, शिकायत के बाद पहुंची टीम; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल    

आरोपी ने यह भी बताया कि ये चाकू उसके रिश्ते के साले अभि उर्फ अभिषेक गुप्ता, निवासी शिखरजी यात्री निवास, थाना मधुबन, जिला गिरिडीह (झारखंड) द्वारा पैक कर एक व्यक्ति के माध्यम से बिक्री के लिए भेजे गए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 चाकू और एक नारजो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है। पारस जैन, अभिषेक गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें