फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में गुमशुदा नाबालिग घर लौटी, दो युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज

Fri, 06 Jan 2023 05:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में 17 साल की नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की दो दिन पहले गायब हो गई थी। लौटी तो परिजनों को बताया कि दो लोग उसे साथ ले गए थे। 
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 17 साल की नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव से दो दिन से लापता नाबालिग शाम को घर लौट आई। उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


17 साल की नाबालिग के परिजनों ने तीन जनवरी 2023 को तेंदुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी लापता है। जब सभी लोग घर में सो रहे थे तभी उनकी बेटी रात में घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताते हुए आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सो रही थी। तभी गांव के ही सुनील आदिवासी और राहुल आदिवासी आए। उसे अपने साथ बाइक पर अपने खेत ले गए। यहां सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे लेकर शिवपुरी आ गया। यहां भी सुनील ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी और अपने घर पहुंची। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि नाबालिग की रिपोर्ट पर दो युवकों के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें