फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: चार गांवों में मिले लंपी से ग्रसित पशु, जिले में पशु परिवहन, मेला एवं हाट बाजार प्रतिबंधित

Sun, 18 Sep 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

 शिवपुरी जिले में लंपी वायरस की दस्तक के बाद पशुपालक चिंता में हैं। जिले में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारों को प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन
शिवपुरी जिले में भी लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लंपी वायरस लगातार पैर पसार रहा है। शिवपुरी में भी पशुओं में ये बीमारी फैलने लगी है। चार गांवों के कुछ पशुओं में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। एहतियातन जिले में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारों को प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के चार गांव सूढ, गंगौरा, खजूरी और तिघरा गांव में पशु संक्रमित मिले हैं। पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. गिर्राज तिवारी ने बताया कि लम्पी रोग को लेकर वैक्सीनेशन का काम जारी है। इन चार गांवों में कुछ पशुओं में लम्पी स्किन रोग के लक्षण पाए गए हैं। यहां पर पशुपालकों को जागरूक किया गया है साथ ही वैक्सीनेशन का काम भी जारी है।

इधर प्रशासन ने भी जरूरी कदम उठाए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में जिले में पशुओं का परिवहन, पशु मेला एवं पशुओं के हाट बाजारों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों एवं राज्यों से पशुओं को जिले में प्रवेश नहीं देने का भी कहा गया है। इधर जिले में एक हजार वैक्सीन उपलब्ध हैं और अभी तक 300 पशुओं को वैक्सीनेशन का काम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें