तीन फिट के कल्याण आदिवासी बने जनपद सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के वॉर्ड क्रमांक एक का चुनाव इस बार बेहद खास रहा। यहां से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले कल्याण आदिवासी अपने प्रतिद्वंदी को 150 वोटों से हराकर जनपद सदस्य बने हैं। उनकी जीत के बाद अब लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।
दरअसल कल्याण आदिवासी की ऊंचाई महज 3 फीट है लेकिन उनके हौसले काफी बुलंद हैं। उन्होंने चुनाव लड़कर और जीतकर ये साबित कर दिया है कि हौसलों से ही हार और जीत मिलती है। छोटा या बड़ा कद मायने नहीं रखता है। वहीं कल्याण आदिवासी का कहना है कि गांव में विकास नहीं हुआ और अब वह चुनाव जीते हैं और गांव की तमाम समस्याओं को दूर करना उनका लक्ष्य होगा। बता दें शिवपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष र्निविरोध चुने गए हैं।