फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को फोन पर मिली धमकी, कहा- मेरे गांव आना, मैं टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा

Sat, 15 Apr 2023 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। उसने पहले विधायक को अश्लील गालियां दीं। फिर उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही। विधायक ने इसे लेकर कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विधायक को अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही। इसे लेकर बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस थाना पुलिस को शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पुलिस को बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में बीती रात दौरा कर रहे थे। जब वह धर्मपुरा गौशाला में थे तो उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल उठाने पर सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कहा कि मेरे गांव में आना मैं तुम्हें काट कर तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। जब विधायक ने उससे पूछा कि कहां से बोल रहे हो तो उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद उसने फिर धमकी दी कि मैं तुम्हें मार डालूंगा। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पास आए अज्ञात कॉल की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही ऐसा पता लग रहा है कि फोन करने वाला अज्ञात व्यक्ति इसी विधानसभा का है। फिलहाल मोबाइल के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में बीजेपी विधायक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें