कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में प्रशासन ने राहुल गांधी की हेलीकॉप्टर को शिवपुरी तक उड़ने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण राहुल गांधी को ग्वालियर से शिवपुरी बाय रोड आना पड़ रहा है। इस कारण से शिवपुरी में सोमवार को होने वाला उनका रोड शो 2 घंटे लेट हो गया है।
रोड से आना पड़ा शिवपुरी
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर से शिवपुरी तक हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी के आने का पहला प्रोग्राम था, लेकिन उन्हें हेलीकॉप्टर से अनुमति नहीं दी गई। इस कारण से उन्हें रोड से आना पड़ रहा है।
मीडिया पर कसा तंज
शिवपुरी पहुंचे राहुल गांधी ने एक मीडियाकर्मी से कहा कि आप रिपोर्टर है भईया आपकी कहां चलती है। आप काम जरूर करते हैं, लेकिन आपकी कहां चलती है। राहुल गांधी ने कहा कि आप एक छोटे रिपोर्टर हैं मालिक थोडे़ हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने उक्त मीडियाकर्मी से पूछा कि आपने अपने चैनल पर अग्निवीर की खबर छापी है, जिसपर मीडियाकर्मी ने जबाव देते हुए कहा कि जी हां, बिल्कुल छापी है। इसपर राहुल गांधी ने फिर उस मीडियाकर्मी से पूछा कि किया क्या आपका चैनल अडानी के लिए काम करता है, जिसपर मीडियाकर्मी ने जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल नहीं।