फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: तीन साल का बच्चा दो मंजिल मकान की छत से गिरा, ऊंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित; मुंह पर 6 टांके आए

Fri, 03 Jan 2025 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP: शिवपुरी में छत पर पतंग उड़ा रहे कुछ बच्चों को देखने चढ़ा तीन साल का बच्चा नीचे गिर पड़ा। अच्छी बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्चे के मुंह पर सिर्फ चोट आई हैं, और वह सुरक्षित है।
विज्ञापन
मासूम बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बदरवास में एक तीन साल का मासूम बच्चा दो मंजिल मकान की छत से नीचे गिर गया। घटना में मासूम को गंभीर चोटें आई है और उसे पहले बदरवास अस्पताल फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्चे के मुंह पर सिर्फ चोट आई हैं, और वह सुरक्षित है।

पतंग उड़ा रहे बच्चों को देखकर सीढ़ियां चढ़ छत पर पहुंचा

विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करा रही मां रेवती जाटव ने बताया कि दो मंजिल मकान की छत पर कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। उन्हें देखकर उसका तीन साल का बेटा संतू सीढ़ियां चढ़कर छत पर पहुंच गया। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और बच्चा नीचे जमीन पर आ गिरा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे लेकर बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र पर आए।

जिला अस्पताल में इलाज जारी
बच्चे के गिर जाने के बाद बदरवास से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल संतू का का जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है और उसके मुंह पर करीब 6 टांके आए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है और उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें