फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विधायक प्रीतम लोधी का आरोप, आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिला पैसा पूर्व MLA केपी सिंह का

Mon, 30 Dec 2024 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने बड़ा आरोप लगाया है। विधायक लोधी ने कहा, आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पर मिला पैसा पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक का है।
विज्ञापन
विधायक प्रीतम लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने शनिवार को परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पर छापे में मिली अवैध संपत्ति को लेकर बयान दिया है। पिछोर में पत्रकारों से चर्चा में विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा के यहां पर छापे में जो अवैध संपत्ति मिली है, वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक की है।

विज्ञापन


विधायक प्रीतम लोधी के आरोपों को कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विधायक प्रीतम लोधी ने सीधे तौर पर केपी सिंह का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने बार-बार यह कहा कि मेरे से पहले वाले कांग्रेस विधायक इस केस में शामिल हैं। विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में जांच एजेंसियों से मांग की है कि इस मामले में गहराई से जांच हो कि सौरभ की नियुक्ति परिवहन विभाग ने किसने करवाई।

सौरभ के यहां पर मिला पैसा अवैध खनन और शराब का
पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने सौरभ शर्मा केस में पिछोर से पूर्व विधायक केपी सिंह कक्काजू की ओर इशारा करते हुए बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा है कि अभी-अभी मध्यप्रदेश में कुबेर का खजाना पकड़ा गया और वह कुबेर का खजाना हमारे पिछोर के पूर्व विधायक का है। हमारे पूर्व विधायक ने पिछोर का पूरा खजाना खाली कर दिया। यह पैसा पिछोर व इसके आसपास जो अवैध उत्खनन किया गया और शराब का अवैध पैसा है।
विज्ञापन


डीएनए टेस्ट की मांग की
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक के सौरभ शर्मा की मां से क्या संबंध रहे। इसकी जांच हो। प्रीतम लोधी ने आरोप लगाए कि ये सारी कमाई जो सौरभ शर्मा के पास पकड़ी जा रही है। ये पिछोर के पूर्व विधायक की है, क्योंकि सौरभ की जो मां है वह उनकी दूसरी पत्नी है। न इसके यहां बच्चे रहे न पति रहा, कारण उमा शर्मा थी। जैसे ही उमा इनके संपर्क में आई। इनके घर में खटपट शुरू हो गई।

मैं ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता। प्रशासन से मैं कहना चाहता हूं, सच्ची कार्रवाई करना चाहते हो तो हमारा पूर्व विधायक इसमें शामिल था। सौरभ शर्मा पूर्व विधायक का दत्तक पुत्र है। आगे विधायक ने कहा है कि अगर सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो सब सच सामने आ जाएगा। आरक्षक भर्ती में किसका हाथ है। इसका खुलासा किया जाए, जनता की गाढ़ी कमाई का खुलासा किया जाना चाहिए।

30 साल बाद जीते हैं बीजेपी पिछोर में
पिछोर विधानसभा सीट से पिछले 30 साल से कांग्रेस के केपी सिंह यहां से जीतते आ रहे हैं। केपी सिंह कांग्रेस की दिग्गी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2023 में भाजपा के प्रीतम लोधी जीते हैं। इससे पहले पिछोर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन पिछोर से 30 साल से जीतते हुए आ रहे केपी सिंह ने वर्ष 2023 में अपनी सीट बदलकर पिछोर की जगह शिवपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और यहां पर 40 हजार मतों से इन्हें हार मिली। वहीं, दूसरी ओर पिछोर सीट से प्रीतम लोधी ने कांग्रेस के अरविंद लोधी को हराकर यह सीट जीती। इस तरह से 30 साल बाद पिछोर में भाजपा जीती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें