फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: पुलिस महकमे में खाकी आमने-सामने, आरक्षक ने प्रधान आरक्षक का फोड़ा सिर, कोतवाली में मामला दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 03:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पोहरी बस स्टैंड स्थित होटल में दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के बाद आरक्षक ने अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक के सिर पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। मामले में विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना शिवपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पोहरी बस स्टैंड स्थित एक होटल में दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरक्षक ने कथित तौर पर अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रधान आरक्षक के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने सिर पर करीब 6 से 7 टांके लगाए हैं। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायल प्रधान आरक्षक रुद्रप्रताप सिंह कौरव कोतवाली थाने में पदस्थ हैं जबकि इंदार थाने में तैनात आरक्षक रवि नरवरिया पर हमले का आरोप लगाया गया  है। उपचार के बाद प्रधान आरक्षक ने गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना वाली रात प्रधान आरक्षक रुद्रप्रताप सिंह कौरव पोहरी बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मण कुशवाह के होटल पर खाना पैक कराने गए थे। इसी दौरान वहां आरक्षक रवि नरवरिया भी मौजूद था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान घर पर खाना नहीं बनने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान रवि नरवरिया ने होटल में रखा लोहे का सरिया उठा लिया और प्रधान आरक्षक के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिंगरौली: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश, पुलिस खंगाल रही चैट व पोस्ट

सरिए से चोट लगने के बाद प्रधान आरक्षक के सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से चला गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके सिर में करीब 6 से 7 टांके लगाए। घटना के बाद उपचार करा रहे प्रधान आरक्षक ने गुरुवार को कोतवाली थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरक्षक रवि नरवरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवाद की वास्तविक वजह, घटनाक्रम और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक रवि नरवरिया का हाल ही में मायापुर थाने से इंदार थाने में स्थानांतरण हुआ था। उसने 25 सितंबर को इंदार थाने में आमद दर्ज कराई थी। इसके बाद उसकी ड्यूटी पंचायत उपचुनाव में लगा दी गई थी। बताया गया है कि चुनाव ड्यूटी पूरी होने के बाद आरक्षक ने अभी तक इंदार थाने में दोबारा आमद दर्ज नहीं कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय उसकी ड्यूटी की स्थिति क्या थी और वह पोहरी बस स्टैंड स्थित होटल तक किस परिस्थिति में पहुंचा था। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुए इस विवाद के बाद विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें