फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: गणेश विसर्जन के बीच तालाब में डूबा 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक, सुबह बेलों में फंसा मिला शव

Thu, 24 Sep 2026 09:54 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के पोहरी के नानोरा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक हरगोविंद जाटव की मौत हो गई। बुधवार रात शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। गुरुवार सुबह उसका शव पानी में बेलों के बीच फंसा मिला। 
विज्ञापन
तालाब में डूबा 25 वर्षीय मूकबधिर युवक की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पोहरी में गणेश विसर्जन के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नानोरा गांव के तालाब में 25 वर्षीय मूक-बधिर युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक बुधवार रात शौच के लिए तालाब के दूसरे हिस्से की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। गुरुवार सुबह उसका शव तालाब में पानी के अंदर फैली बेलों के बीच फंसा हुआ मिला।

विज्ञापन


मामला पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2 स्थित नानोरा गांव का है। मृतक की पहचान हरगोविंद जाटव पुत्र अंतु जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक हरगोविंद मूकबधिर था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे के बाद हरगोविंद शौच के लिए तालाब के दूसरे हिस्से की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। घटना के वक्त तालाब के दूसरे छोर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। विसर्जन में मौजूद लोगों ने युवक को तालाब में गिरते हुए देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव; गांव में शोक
विज्ञापन


रात में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह तलाशी के दौरान पुलिस को तालाब में कुछ दूरी पर पानी के अंदर फैली बेलों के बीच युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पोहरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जानकारी में पैर फिसलने के कारण युवक के तालाब में गिरने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें