फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: टॉयलेट से निकलते ही गिरा 21 वर्षीय अनमोल, कार्डियक अरेस्ट से मौत; बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

Mon, 12 Jan 2026 08:47 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में 21 वर्षीय अनमोल मित्तल की संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो गई। जिले में युवाओं की हृदयाघात से हो रही मौतें लगातार बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
अनमोल मित्तल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में युवाओं की हृदयाघात या सडन कार्डियक अरेस्ट से अचानक हो रही मौतों की कड़ी में एक और दुखद मामला सामने आया है। दुर्गा टॉकीज के सामने ओसवाल गली के रहने वाले अधिवक्ता मनीष मित्तल के 21 वर्षीय पुत्र अनमोल मित्तल की संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अनमोल घर के टॉयलेट से बाहर निकलने के बाद अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन


उन्हें तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। अनमोल अपने परिवार में इकलौते बेटा था और इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है। यह घटना कोई एकल मामला नहीं है। बीते कुछ समय में शिवपुरी में युवाओं की अचानक हृदयाघात या सडन कार्डियक अरेस्ट से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

चिंताजनक पहलू यह है कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद शहर में अब तक पूर्णकालिक हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो पाई है।गंभीर मामलों में मरीजों को ग्वालियर या झांसी रेफर किया जाता है, जिससे उपचार के लिए महत्वपूर्ण 'गोल्डन आवर' का नुकसान होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महेश्वर में महामृत्युंजय शिव रथयात्रा में दिखा सुंदर नजारा, महाआरती से शिवमय हुआ नगर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, युवाओं में बढ़ता तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और असंतुलित खान-पान हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। इसके बावजूद जिले में न तो नियमित कार्डियक जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और न ही अचानक हो रही इन मौतों पर कोई आधिकारिक मेडिकल अध्ययन सामने आया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि शिवपुरी में तत्काल हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए, आपातकालीन कार्डियक सुविधाएं विकसित हों और युवाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें