फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri viral video: चाय वाले ने 5 साल की बच्ची के लिए खरीदा मोबाइल, डीजे के साथ बग्गी में बिठाकर किया 'स्वागत'

Wed, 22 Dec 2021 12:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में एक चाय वाले ने 5 साल की बेटी के लिए मोबाइल खरीदा तो बारात निकालकर उसे घर तक ले गया। डीजे, बग्गी और आतिशबाजी के साथ मोबाइल लेकर निकला तो उसका वीडियो वायरल हो गया है।   
विज्ञापन
शिवपुरी में चायवाले ने अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा और बग्गी में उसे लेकर घर तक गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारात का स्वागत नाच-गाने, डीजे के साथ हो तो सामान्य लगता है। अगर कोई घर में नए मोबाइल का स्वागत डीजे, बग्गी के साथ करें तो... हां, ऐसा ही कुछ हुआ है शिवपुरी में। एक चाय वाले ने 5 साल की बेटी के लिए मोबाइल खरीदा तो उसका धूमधाम से स्वागत किया। डीजे मंगाया, बग्गी पर बच्ची को बिठाया। और तो और, जबरदस्त नाच-गाना भी हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मजे की बात यह है कि मोबाइल 12 हजार 500 रुपये का है और वह भी फाइनेंस पर खरीदा है। बग्गी और डीजे पर 22 हजार रुपये खर्च कर दिए।  
विज्ञापन


शहर के नीलगर चौराहे पर मुरारी कुशवाह साइकिल पर चाय बेचते हैं। मुरारी ने कहा कि बच्ची दो साल से मोबाइल दिलाने की बात कह रही थी। मैंने उससे वादा किया था कि उसके लिए मोबाइल खरीदूंगा तो उसका स्वागत बारात जैसा करूंगा। मैंने बच्ची के लिए 12 हजार 500 रुपये का मोबाइल फाइनेंस खरीदा है। वादा पूरा करने के लिए मैंने ढोल-ताशे बुलवाए। बग्गी बुलाई। आतिशबाजी की। उस मोबाइल को दुकान से घर तक इतनी धूमधाम से लेकर गया कि जैसे कोई बारात निकल रही हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की खुशी के लिए किया सब..
मुरारी का कहना है कि उसने यह सब अपने बच्चों की खुशी के लिए किया है। बकौल मुरारी मोबाइल उनके बच्चों की खुशी था, इसलिए खुशी को धूमधाम से घर लाया है। इससे पहले मुरारी एक मंदिर के लिए एक हजार रुपये का पंखा व 2100 रुपये का घंटा खरीद कर लाया था। इन दोनों को भी वह भांगड़े व बग्गी पर लाया था। इस पर 10 हजार रुपये का खर्च हुआ था। मुरारी पहले चाय का ठेला लगाते थे। अब ठेला भी नहीं है। साइकिल पर चाय बेचते हैं। मुरारी ने कहा कि भगवान दे रहा है और वह कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें