फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: दो माह के अति कुपोषित बच्चे की जान बचाने युवक ने दिया खून, गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती है बच्चा

Sun, 24 Apr 2022 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के ग्राम मझेरा के दो माह के अति कुपोषित बच्चे को गंभीर हालत में पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बच्चे को बचाने के लिए बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में भी खून उपलब्ध नहीं था। मैसेज मिलते ही एक युवक ने रक्तदान किया।
 
विज्ञापन
ग्राम मझेरा के दो माह के अति कुपोषित बच्चे को बचाने के लिए युवक ने रक्तदान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो माह के अति कुपोषित बच्चे के लिए एक युवक फरिश्ता बनकर आया। दरअसल बच्चे को बचाने के लिए बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में भी खून उपलब्ध नहीं था। मैसेज मिलते ही एक युवक ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीआईसीयू में एडमिट बच्चे की हालत खराब थी, उसे बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। शक्तिशाली महिला संगठन की टीम ने तत्काल जिले के ब्लड डोनेट करने वाली सभी संस्थाओं के ग्रुप में बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता का संदेश भेज दिया। साथ ही सेक्टर सुरवाया की पर्यवेक्षक आशा दुबे को अवगत कराया तो उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई रक्तदान समूह के संदीप शाक्य से चर्चा की। बच्चे की हालत को देखते हुए संदीप शाक्य ने अपने युवा साथी एवं पांच बार रक्तदान कर चुके सुनील शाक्य को रक्तदान करने के लिए तैयार किया और 10 मिनट के अंदर  रक्तदान किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें