फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से की मुलाकात, ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए मांगा मुआवजा 

Mon, 10 Jan 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

गुना शिवपुरी क्षेत्र के सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से शिवपुरी और गुना में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री के साथ सांसद केपी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद केपी यादव ने रविवार को भोपाल में कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह फसलों के नुकसान की जानकारी दी। कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के लिए राहत राशि की मांग की। उन्होंने कहा कि वो भी एक किसान हैं और किसानों की पीड़ा को समझ सकते हैं। बीते दो सीजन से किसान प्रकृति की मार से जूझ रहा है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि हमारे किसान बंधुओं को समय पर फसल बीमा, मुआवजा राशि मिल जाए तो बड़ा संबल मिलेगा। किसान बंधुओं से आग्रह है कि कृपया धैर्य रखें। मैं आपकी आवाज बनकर समय-समय पर आपकी मांगों को सरकार के समक्ष रखता आया हूं। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान बंधुओ के लिए सदैव समर्पित है।

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में मावठे की बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गुना, शिवपुरी के अलावा रतलाम, भिंड, मुरैना में ओलावृष्टि से आलू, लहसुन, प्याज, चना और गेंहू की फसलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें