फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में पानी की चुनौतियां समाप्त होंगी: डॉ. केपी यादव

Fri, 04 Feb 2022 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्य प्रदेश गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर केपी यादव ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना वक्तव्य दिया। यादव ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वक्तव्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन
गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर केपी यादव संबोधित करते हुए। - फोटो : लोकसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण के पश्चात लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश गुना-शिवपुरी के सांसद डॉक्टर केपी यादव ने अपना वक्तव्य दिया। धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने वक्तव्य को प्रारंभ किया।
विज्ञापन


सांसद यादव ने राष्ट्रपति द्वारा सरकार की उपलब्धियों के विषय में अपना समर्थन प्रस्तुत करते हुए कहा कि, इस वर्ष भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता, योजनाएं और आगामी समय में देश के विकास के लिए किस प्रकार कार्य करेंगे, उसका विवरण राष्ट्रपति ने प्रस्तुत किया है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाया है, जैसे जन-धन योजना, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से देश में गरीब से गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सफल प्रयत्न किए गए हैं। यादव ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए अगले 25 वर्षों के लिए एक मजबूत बुनियाद पर तेजी से काम कर रही है। हमारी सरकार ने अगले 25 वर्षों का खाका तैयार कर रखा है।

लोकसभा के सदन में बोलते हुए सांसद यादव ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मूल मंत्र रखा था एंडरसन का साथ, 2G स्कैम के आरोपियों का विकास, वोफोर्स में क्वात्रोच्चि का विश्वास और कॉल ब्लॉक में भ्रष्टाचार का पूरा प्रयास।
विज्ञापन

 
यादव ने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए की लागत से पूरी होने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना जिससे बुंदेलखंड में पानी की चुनौतियों को समाप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। कहा कि पानी के लिए बुंदेलखंड में काफी मारामारी का माहौल था, इस परियोजना के पूर्ण होने से पानी की किल्लत को दूर किया जा सकेगा। आमजन में खुशहाली आएगी। बाबा काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को भी अत्याधुनिक तरीके से विकसित कर दर्शनार्थियों को पहले से अधिक सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए मैं पीएम मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें