फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: श्योपुर में पार्वती नदी में डूबे चाचा-भतीजा, अगली सुबह खेत में लिपटे मिले शव

Thu, 31 Jul 2025 06:53 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर जिले के आमलदा गांव में पार्वती नदी के उफान में डूबकर चाचा राजू यादव और 13 वर्षीय भतीजे शिवम की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से सामान बचाने गए दोनों रातभर लापता रहे, अगली सुबह उनके शव खेत के पास एक-दूसरे से लिपटे मिले। गांव में शोक का माहौल है, प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

जिले के आमलदा गांव में बुधवार शाम को राजू यादव और उनके 13 साल के भतीजे शिवम की पार्वती नदी के उफनते पानी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। शाम को राजू यादव और शिवम अपने खेत की तरफ गए थे। खेत में रखे पाइप और अन्य सामान को बचाने के लिए वे घर से निकले थे, लेकिन रात तक वे नहीं लौटे। पहले तो परिजनों ने सोचा कि दोनों खेत पर ही रुक गए होंगे, लेकिन जब पूरी रात कोई खबर नहीं मिली और संपर्क भी नहीं हो पाया, तो चिंता बढ़ गई। रातभर गांव के लोग और परिजन उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह जब पार्वती नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ, तो लोग फिर से खेत की तरफ पहुंचे। वहां दोनों के शव खेत के किनारे पानी में अक दूसरे से लिपटे मिले। इससे साफ झलकता है कि शायद ताऊ ने भतीजे को बचाने की कोशिश की होगी, लेकिन खुद भी पानी की चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगों का कहना है कि राजू अपने परिवार के लिए मजदूरी करके खेत संभालते थे। उनका भतीजा शिवम पढ़ाई करता था, लेकिन साथ ही खेती में भी हाथ बंटाता था। दोनों की मेहनत और सादगी पूरे गांव में जानी जाती थी।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन की ओर से आपदा राहत सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एएसआई देहात थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि देहात थाना क्षेत्र के गांव आमल्दा में चाचा भतीजा राजू यादव और शिवम यादव का शव खेत में मिला है। जो कि कल शाम को खेत पर गए थे, जिनका रातभर पता नहीं चला, सुबह दोनों का शव मिला। पुलिस की ओर से दोनों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें