फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: श्योपुर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, विवाह सम्मेलन में लगे टेंट उखड़े; डीजे गिरने से 12 लोग घायल

Thu, 30 Apr 2026 12:22 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। विवाह सम्मेलन और शादी समारोह के दौरान टेंट और डीजे सेटअप गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर में तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया, जिससे एक ओर जहां सामाजिक कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गए, वहीं कई लोग घायल भी हो गए। बड़ौदा क्षेत्र में माली समाज के विवाह सम्मेलन के दौरान अचानक आए तेज तूफान ने टेंट उखाड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। तेज हवा के झोंकों के साथ टेंट के पाइप और कपड़े उड़ने लगे, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।कई लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि बड़ी जनहानि टल गई।आयोजन स्थल पर कुछ समय के लिए हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए थे।

कुछ को सिर और हाथ-पैर में चोटें आईं
इसी बीच शहर के होटल राधिका विलास में भी एक अलग हादसा हो गया। यहां शादी समारोह के दौरान लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी तेज हवा के कारण डीजे का सेटअप अचानक गिर पड़ा। इस घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ को सिर और हाथ-पैर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


सतर्कता बरतने के निर्देश
घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।स्था नीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजकों को मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- एमपी के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटी: तीन की मौत व 26 घायल, आठ की हालत नाजुक; खुशियां मातम में बदली
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले ही क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें