फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: अजमेर से आ रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

Fri, 30 Jan 2026 02:24 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

अजमेर से श्योपुर आ रही स्लीपर बस मानपुर थाना क्षेत्र के भोगीका के पास पलट गई। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। श्योपुर जिले के 8 यात्री घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर से श्योपुर आ रही एक स्लीपर बस शुक्रवार सुबह पलट गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भोगीका के पास हुई। इस हादसे में श्योपुर जिले के 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस अजमेर से यात्रियों को लेकर श्योपुर की ओर जा रही थी। भोगीका के पास पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और मानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि कुछ यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में गोरस निवासी लक्ष्मण, किशनगढ़ निवासी सुखराम, खुटका निवासी हंसा गुर्जर, बुडेरा निवासी नेकराम गुर्जर, पिपरानी निवासी पंचू गुर्जर, वरगवा निवासी धर्मराज गुर्जर, चक बमूल्या निवासी रामसिंह गुर्जर और गोरस निवासी सरलाल गुर्जर शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन


मानपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस पलटने के कारणों की पड़ताल कर रही है, जिसमें चालक की लापरवाही और नींद में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें