फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: बिजली कंपनी की गाड़ी चंबल नहर में गिरी, AE ने तैरकर बचाई जान, ठेकेदार लापता

Wed, 28 Jan 2026 05:01 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर के ढोढर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बिजली कंपनी की गाड़ी चंबल नहर में गिर गई। वाहन में सवार एई प्रेम कटारा तैरकर बच निकले, जबकि ठेकेदार रिंकू राठौर लापता हैं। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।  
विज्ञापन
ठेकेदार की तलाश जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के श्योपुर में ढोढर क्षेत्र में एक बिजली कंपनी की गाड़ी चंबल नहर में गिर गई। हादसा घने कोहरे के कारण बलावनी गांव के पास कैनाल सड़क पर हुआ। वाहन में विजयपुर के एसटीएम एई प्रेम कटारा और ठेकेदार रिंकू राठौर सवार थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद एई प्रेम कटारा तैरकर नहर से बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। उन्हें हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि ठेकेदार रिंकू राठौर नहर में लापता हो गए।

ये भी पढ़ें- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: नहीं थम रहे मौत के आंकड़े, 30 दिन में 30 मौतें; जानें अबतक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ढोढर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता ठेकेदार की तलाश के लिए नहर में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ समय बाद एसडीआरएफ टीम को नहर में डूबी हुई गाड़ी मिल गई। गाड़ी को नहर से बाहर निकालने के लिए क्रेन मौके पर पहुंच रही है। गाड़ी बाहर निकलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ठेकेदार वाहन के अंदर हैं या नहीं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए हैं, जिन्हें पुलिस नियंत्रित कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें