फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर: भाजपा विधायक के बेटों की गुंडागर्दी, जंगल से लकड़ी काटने से रोकने पर वनकर्मियों को बुरी तरह पीटा

Sat, 23 Apr 2022 03:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के भाजपा विधायक के बेटों ने वन चौकी में घुसकर वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद पेड़ों की कटाई का बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
श्योपुर जिले के भाजपा विधायक के बेटों ने वन चौकी में घुसकर वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटों की गुंडागर्दी सामने आई है। उन्होंने गुरुवार रात वन चौकी पर पहुंचकर वनकर्मियों की लात-घूंसों से जमकर मारपीट की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विधायक के दोनों बेटों और उसके 4-5 साथियों ने वनकर्मी के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए हैं। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने कराहल थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 

जानकारी के अनुसार मामला जिले की बुढ़ेरा सामान्य वन रेंज इलाके की पिपरानी वन चौकी का है। जहां भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे धनराज और दीनदयाल आदिवासी ने बीते गुरुवार की रात करीब 10 बजे वन कर्मियों के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की है। वनकर्मियों की मानें तो विधायक का बड़ा बेटा धनराज शराब के नशे में पिपरानी वन चौकी पर पहुंचा था, जहां उसने वनकर्मी रिशव वर्मा और वाहन चालक हसन खान से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विधायक का बेटा कहने लग गया कि, तुम लोग हमे जंगल काटने, वहां से पत्थर और रेत निकालने से रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई। इस पर वन कर्मियों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो विधायक का बेटा गुस्से से आग बबूला हो उठा और उसने फोन करके अपने भाई दीनदयाल आदिवासी और 4-5 अन्य लोगों को वहां बुलवा लिया, जिन्होंने आते ही धनराज के साथ मिलकर वनकर्मियों के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया। फरियादी वन कर्मी हसन खान का कहना है कि रात के समय विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे धनराज आदिवासी ने मारपीट की है। उसके साथ उसका भाई और 4-5 लोग थे। इस बारे में पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। श्योपुर एसडीओपी राम तिलक मालवीय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें