फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में दूसरे दिन भी चला नगर पालिका का पीला पंजा, गिराए गए जर्जर भवन

Sat, 10 Aug 2024 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

MP News: शहर में शुक्रवार से जर्जर भवन धराशायी करने की कार्रवाई शुरू हुई है जो शनिवार को भी जारी रही। नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा शनिवार को जर्जर भवन गिराए गए। 
 
विज्ञापन
नगर पालिका का पीला पंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में दूसरे दिन भी चला नगर पालिका का पीला पंजा चला। दरअसल इन भवनों के धराशायी होने का भय था। नगर पालिका द्वारा भवन मालिकों को नोटिस भी दिए गए थे और कई बार समझाइश भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भवन मालिकों ने भवन नहीं गिराए।

विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को एसडीम मनीषा वास्कले, तहसीलदार मधु नायक, नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से जर्जर भवन को गिराया गया। शनिवार को तालाब के पाल क्षेत्र में दो मकान और एक अतिक्रमण इसके अलावा महूपूरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिराया गया। अधिकारियों का कहना है की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

एक दिन पहले दो घर और एक स्कूल भवन तोड़ा था
नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने एक दिन पहले शुक्रवार को भी शाजापुर शहर में कार्रवाई की थी। कसेरा बाजार क्षेत्र में दो जर्जर भवन गिराए थे। इसके अलावा तालाब की पाल क्षेत्र में एक जर्जर स्कूल भवन भी गिराया गया था। यह कार्रवाई एसडीएम मनीषा वास्कले, नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना के नेतृत्व में की गई थी। शनिवार को भी कार्रवाई इन्हीं के नेतृत्व में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें