फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में मक्सी फोरलेन पर डिवाइडर में घुसी कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, डॉक्टर गंभीर घायल

Sat, 10 Aug 2024 08:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर की मक्सी थाना पुलिस ने बताया कि एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शाजापुर में डिवाइडर से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में फोरलेन पर सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गईर्, जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को इलाज के लिए इंदौर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजे गए हैं।  

विज्ञापन


मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को थाना मक्सी क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास आई-10 कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन, दोस्त राजेंद्र जोशी और पत्नी ऊषा जोशी सवार थे।  देवास निवासी यह लोग अशोक नगर के चंदेरी गए थे। वहां से देवास लौटते समय हादसा हो गया।



हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को देवास के संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद डॉ प्रमोद जैन उम्र (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोगों आशा जैन पति डॉ. प्रमोद जैन (60), राजेंद्र जोशी (65) और ऊषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें