फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: ट्रक से जा भिड़ी बारातियों से भरी पिकअप, एक की मौत, 13 घायलों में दो की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर

सार

शाजापुर में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। शाजापुर में बरातियों से भरी पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। दो गंभीर घायल लोगों को इंदौर के अस्पताल में भेजा गया है। 
विज्ञापन
बरातियों से भरी पिकअप में टक्कर से 13 लोग घायल हो गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले के मक्सी के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक और बारातियों से भरी पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इसमें 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिए गए हैं। ट्रक के खिलाफ शून्य पर मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई के लिए प्रकरण को मक्सी थाना भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के निपानिया डाबी से बारात लेकर एक पिकअप वाहन उज्जैन जा रहा था। तभी मक्सी के समीप कनासिया नाका से निकले नेशनल हाईवे पर मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पिकअप वाहन में सवार 14 लोग घायल हो गए। जिन्हें नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के साथ मक्सी थाना की हंड्रेड डायल की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर लाया गया। यहां इलाक के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दो की हालत गंभीर होने से उन्हें इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर अस्पताल चौकी पर जीरो पर कायमी कर मामले को कार्रवाई के लिए मक्सी थाना भेज दिया गया है। फिलहाल इस पूरी दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई अनहोनी होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें