फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: कलेक्टर रिजु बाफना का औचक निरीक्षण, सीएम राइज स्कूल बिल्डिंग व स्टाफ की जमकर तारीफ की

Thu, 01 Feb 2024 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना इन दिनों सख्त दिखाई दे रही हैं। अभी उनको पदभार ग्रहण किए हुए महीना भी नहीं बीता है और उन्होंने जिले में निरीक्षण की झड़ी लगा दी है। कलेक्टर बाफना विभागीय कार्य में देरी और लापरवाह कर्मचारियों को वेतन रोकने व सस्पेंड जैसे कड़क फैसले ऑन द स्पॉट लेकर सुर्खियों में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कलेक्टर रिजु बाफना का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर के गुलाना में बने प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का भी निरीक्षण कलेक्टर बाफना ने किया। उन्होंने स्कूल बिल्डिंग और स्कूल स्टाफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी ऐसी सर्व सुविधा उपलब्ध है, मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां पर स्टाफ भी बहुत अच्छा है, बच्चे भी काफी समझदार है। कलेक्टर बाफना ने गौशाला, तहसील, हॉस्पिटल, सीएम राइज स्कूल एवं अन्य विभागों का निरीक्षण किया

 ऑन द स्पॉट फैसले

विज्ञापन

बता दें कि शाजापुर जिले के पूर्व कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल जो अपने औकात वाले बयान पर यहां से हटाए गए थे, उसके बाद रिजु बाफना को यहां का पदभार सौंपा गया था। इसी के बाद से ही उनके दौरे पर दौरे लगातार देखने को मिल रहे हैं और ऑन द स्पॉट फैसले लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें