फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: पवन चक्की में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, जांच में जुटी टेक्निकल टीम

Thu, 23 May 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर जिले में स्थित पवन चक्की में आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल, टेक्निकल टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पवन चक्की में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर शहर से सटे लाहौरी सांप खेड़ा के बड़ले पर पवन चक्की विंड मेल में गुरुवार की दोपहर में अचानक जोरदार आग लग गई। आसपास के इलाके में धुआं ही धुआं हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और अचानक पवन चक्की में शार्ट सर्किट हुआ और विंड मेल में आग लग गई। आग लगते ही खतरनाक धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पवन चक्की के अधिकारियों को दी। वहीं, आग लगने का वीडियो अपने मोबाइल से कैद कर लिया।

इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह  से पवन चक्की में आग लगी और आसपास के क्षेत्र में जमकर धुआं ही धुआं उठने लगा। फिलहाल, पवन चक्की से संबंधित अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। पवन चक्की में लगने वाली आग से लाखों रुपये के नुकसान के आशंका जताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि अधिक तापमान भी आग का कारण हो सकता है। फिलहाल, टेक्निकल टीम पवन चक्की में लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें