फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाजापुर में चोरों के हौंसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर हुए रफूचक्कर, अब तलाश रही पुलिस

Thu, 23 May 2024 07:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मध्य प्रदेश के शाजापुर में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद है, इसका उदाहरण सीसीटीवी में कैद हुई घटना के जरिये सामने आया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।  
 
विज्ञापन
शाजापुर में बाइक चुराते हुए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बाइक चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे अब घर के बाहर खड़ी बाइक को भी नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही एक मामला शाजापुर जिले से सामने आया है। चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गए और यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




शाजापुर जिले के हाट मैदान में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में फरियादी जितेंद्र पाटीदार ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अब चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। दोनों बदमाश मोटरसाइकिल चुराकर घर से एबी रोड पर जाते दिखाई दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को ढूंढा जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें