शाजापुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।